स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पेड़ से टकराईं, दो घायल
दारु: दारु थानांतर्ग पिपचो गुरुवार की रात में स्विफ्ट डिजायर पेड़ से टकराईं। इसमें दो लोग घ्
दारु: दारु थानांतर्ग पिपचो गुरुवार की रात में स्विफ्ट डिजायर पेड़ से टकराईं। इसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल निरंजन कुमार ¨सह और ¨सकू कुमार मेढकुरी चोरहेत के रहने वाले हैं। इसमें घायलों में ¨सकू ने खुद 108 में फोन किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआइ रंजन ¨सह घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल भेजा। इसमें निरंजन की हालत गंभीर है डॉक्टरों ने इसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। कैसे घटी घटना विष्णुगढ़ से मेढकुरी चोरहेत जा रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गुरुवार की देर रात को पिपचो में एक पेड़ से जा टकराई। इसमें चार लोग थे। इसमें दो लोग घायल हो गए। जबकि बाल बाल बचे। दोनों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। 108 एम्बुलेंस को खुद घायल ¨सकू ने फोन कर खबर की। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।