उत्पाद छापामारी में तीन गिरफ्तार
हजारीबाग : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापामारी अभिय
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 05:35 PM (IST)
हजारीबाग : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई जबकि देसी शराब जब्त भी किया गया। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग द्वारा शहर के पास स्थित ओकनी, मंडई एवं छड़वा डैम क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध शराब के ठिकानों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान मौके पर 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस कार्य में संलिप्त पाए गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें