अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के गाली गांव से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर को जब्
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 08:16 PM (IST)
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के गाली गांव से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया। उक्त ट्रैक्टर के माध्यम से गोंदलपुरा गांव में ट्रेक्टर से कोयला लादकर बड़कागांव थाना क्षेत्र के पड़ोसी थाना क्षेत्रों में ले जाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जबकि कई ट्रैक्टर भागने में सफल रहे। इन दिनों वृहद पैमाने पर अवैध कोयला खनन कर आस-पास के थाना क्षेत्र में खपाने का कार्य किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बड़कागांव थाना में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें