मुखिया संघ और झापीपा ने की ¨नदा
हजारीबाग: पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज को लेकर जिला मुखिया संघ और झारखंड पार्टी ने क
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM (IST)
हजारीबाग: पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज को लेकर जिला मुखिया संघ और झारखंड पार्टी ने कड़े शब्दों में ¨नदा की है। अलग अलग बयान जारी कर दोनो संगठन के नेताओं ने इसे सरकार का कायराना कृत्य करार दिया है। एक स्वर में पारा शिक्षकों के मांगे पर विचार करने की मांग करते हुए पारा शिक्षकों के साथ हुए अत्याचार का विरोध की है। जिला मुखिया संघ सह प्रदेश सचिव अनुप कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में लाठीचार्ज एवं गोलीकांड ¨नदनीय ही नहीं अक्षम्य है। झारखंड पीपुल्स पार्टी की ओर से सरकार का पुतला 18 नवंबर को दहन करने का निर्णय लिया गया है। जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार पासवान ने यह जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें