केरेडारी थाने में 20-25 माओवादियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
केरेडारी : थाना क्षेत्र के खपिया जंगल से गत बुधवार की रात छापेमारी अभियान के दौरान केर
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 05:58 PM (IST)
केरेडारी : थाना क्षेत्र के खपिया जंगल से गत बुधवार की रात छापेमारी अभियान के दौरान केरेडारी पुलिस को बरामद पांच भराठी बंदूक, दो वर्दी, एक बैग यूरिया, डेढ़ मीटर फिउज वायर को लेकर केरेडारी थाना में मामला दर्ज किया गया है जिसमें 20-25 अज्ञात माओवादी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि गत बुधवार रात माओवादी के सबजोनल कारु यादव के दस्ते के केरेडारी क्षेत्र में होने की सूचना पर सीआरपीएफ जवानों की मदद से केरेडारी पुलिस बटुका -खपिया जंगल मे सघन छापामारी अभियान चलाया था। इसी दौरान माओवादी संगठन के समान बरामद किए गए हैं। साथ ही अभी भी जांच पड़ताल जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें