ग्रामीणों को कृषि संबंधित दी गई जानकारी
कटकमदाग: प्रखंड के कुसुंभा पंचायत भवन में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जन
कटकमदाग: प्रखंड के कुसुंभा पंचायत भवन में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सबसे अधिक 55 आवेदन वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन का मामले आए। कृषि सहित अन्य समस्याएं भी ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई। सभी विभागों के पदाधिकारी जनता दरबार में मौजूद थे। बीडीओ जीतेंद्र कुमार मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्र नारायण कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार राणा, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मुखिया गणेश तुरी आदि ने पंचायत स्तर पर चल रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताए। बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्र नारायण कुशवाहा ने कहा कि प्रखंड में जितने जगहों पर जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा लिखित समस्याएं मिल रहे हैं, उन सभी समस्याओं को हल किया जाए। अन्यथा जनता दरबार का क्या औचित्य रहेगा।
मौके पर दिनेश कुमार, जेई अरूण कुमार , पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, हल्का कर्मचारी सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।