सुखाड़ की मांग को लेकर जिप सदस्य का धरना आज
बरकट्ठा : जिले को सुखाड़ प्रभावित घोषित करने की मांग को लेकर बरकट्ठा उत्तरी क्षेत्र के जिप
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST)
बरकट्ठा : जिले को सुखाड़ प्रभावित घोषित करने की मांग को लेकर बरकट्ठा उत्तरी क्षेत्र के जिप सदस्य कुमकुम देवी शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में किसानों के साथ एक दिवसीय धरना देंगी। यह जानकारी देते हुए जिप सदस्य ने बताया कि बरकट्ठा विस क्षेत्र के बरकट्ठा, इचाक, जयनगर, चलकुशा, टाटीझरिया समेत आदि प्रखंड में सुखाड़ हो जाने के बाद भी किसानों को राहत नहीं मिल रही है। किसान कर्ज के बोझ में डूब चुके हैं। सरकार किसानों के लिए कोई नीति नहीं बना रही है। कहा कि 11 सूत्री मांग को लेकर धरना दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें