जरबा मुखिया हुई सम्मानित
चरही: झारखंड के स्थापना दिवस पर जिला में आयोजित कार्यक्रम में चुरचू प्रखंड के आदर्श पंचाय
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:02 PM (IST)
चरही: झारखंड के स्थापना दिवस पर जिला में आयोजित कार्यक्रम में चुरचू प्रखंड के आदर्श पंचायत जरबा की मुखिया लक्ष्मी देवी को विशिष्ट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग के तत्वाधान में समग्र शिक्षा अभियान में अपने पंचायत क्षेत्र में अभियान को सतत रूप से बढ़ाने में योगदान दिए जाने पर सम्मानित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र से पंचायत के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मुखिया को बधाई देकर खुशी जताई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें