Move to Jagran APP

पंचायत सचिवालय में मनाई भगवान बिरसा की जयंती

चरही : चरही पंचायत सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:51 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:51 PM (IST)
पंचायत सचिवालय में मनाई भगवान बिरसा की जयंती
पंचायत सचिवालय में मनाई भगवान बिरसा की जयंती

चरही : चरही पंचायत सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की 143 वीं जयंती के साथ-साथ झारखंड की स्थापना दिवस बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर झारखंड राज्य के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया महादेव सोरेन ने की। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बिरसा मुंडा की प्रतिमा बिरसा मैदान के समीप स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अनुक्षी देवी,उप प्रमुख चोलेश्वर महतो, उपमुखिया सुनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार, बबलू कुमार मुर्मू, विजय महतो, किसुन दयाल करमाली, मुकेश भुइयां, समीना खातुन, घनश्याम करमाली, हरी महतो, गुड्डू महतो, दीपक ठाकुर, दिनेश्वर रविदास, बैजू ठाकुर, महादेव विश्वकर्मा, टुकन महतो सहित कई लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.