Move to Jagran APP

झारखंड विकास की ओर अग्रसर : विधायक

इचाक : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर परि

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:35 PM (IST)
झारखंड विकास की ओर अग्रसर : विधायक
झारखंड विकास की ओर अग्रसर : विधायक

इचाक : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्ठा विधायक प्रो. जानकी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के अलग लड़ाई लड़ने वाले शहीदों को शत शत नमन। उन्होंने झारखंड अलग राज्य बनाने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को भी नमन किया। आज झारखंड विकास की ओर अग्रतर है। विधायक ने स्वच्छता ग्राही, विकास कुमार मेहता, सेविका कांति देवी, एएनएम अनुपमा कुमारी, सहायिका कंचन देवी, बीएफटी सुधीर कुमार, रोजगार सेवक चंदन कुमार, पंचायत सेवक प्रयाग यादव, कर्मचारी रागनी कश्यप के अलावे कई लोंगो को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। आशना सखी मंडल, शक्ति आजीविका सखी मंडल और दुर्गा आजीविका सखी मंडल को एक एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया। कार्यक्रम की प्रमुख सरिता देवी व संचालन बीपीओ स्वाति वर्मा ने किया। मौके पर सीओ आसफ अली, बीडीओ उषा ¨मज, बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण ¨सह, उप प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.