झारखंड के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से करना होगा काम
विष्णुगढ़ : झारखंड के समुचित विकास के लिए सबों को मिलजुल कर निस्वार्थ भाव से कार्य करना
विष्णुगढ़ : झारखंड के समुचित विकास के लिए सबों को मिलजुल कर निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा। झारखंड स्थापना दिवस पर प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने से आज की तारीख के झारखंड से जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक बने हैं। अलग राज्य निर्माण के बाद सडकों के अलावा दूसरे ढांचागत निर्माण भी हुए।स्थानीय युवकों सरकारी पदों पर आसीन हो रहे है। लेकिन इतने से काम नहीं चलने वाला है। झारखंड में सरकारी नौकरी पाने वाले स्थानीय युवकों की संख्या में बढोतरी होने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अमित भगत ने की।
किए गए सम्मानित-
बेहतर कार्य करने के लिए कार्यक्रम में तीन मुखिया भेलवारा की तारा देवी, सारूकुदर की रोमा देवी, बेडाहडियारा के रामचंद्र यादव एक पंचायत सेवक सतीश कुमार दूबे, एक स्वयंसेवक सुनील कुमार, चार रोजगार सेवक गोपाल साव, विनोद रजक, तुलसी विश्वकर्मा, सुधीर कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा एक सेविका, एक सहायिका, दो सहिया को भी सम्मानित किया गया।