Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री

बरही : प्रखंड परिसर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 07:39 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री
जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री

बरही : प्रखंड परिसर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव समेत उपस्थित लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विधायक मनोज कुमार यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। पंडित नेहरू का बच्चों से काफी लगाव था।  मौके पर उपस्थित बच्चों के बीच मिठाई व टॉफी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा ने की। मौके पर बरही पूर्वी जिला परिषद सदस्य मुने•ा खातून प्रतिनिधि मो. कयूम, कोडरमा विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, कांग्रेस ओबीसी प्रदेश महासचिव किसुन यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे, पूर्व मुखिया शमशेर आलम, मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, राजकुमार यादव, राजकुमार केशरी, मुन्ना यादव,मुकेश कुमार, राजद के छात्र नेता मनितोष यादव, कांग्रेस के मो. यूसुफ, राजेंद्र प्रसाद, अवधेश ¨सह, महादेव ठाकुर, अशोक ¨सह, जीतू रविदास, विपिन सिन्हा, सरपंच कुलदीप ¨सह, खिरोधर यादव, बालेश्वर यादव, मो.ज्याउद्दीन, टेकलाल यादव, राजेश उर्फ मेवालाल केशरी, बलराम केशरी, अमित ¨सह, मनोज राम, मो. सलामत आदि उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.