कटकमसांडी में छठ महापर्व की रही धूम
कटकमसांडी : प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के साथ छठ महापर्व सम्पन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र के वि
कटकमसांडी : प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के साथ छठ महापर्व सम्पन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह चार बजे से ही पहुंचने लगी थी। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण किया और मन्नतें मांगी। मंगलवार को सूर्योदित होते ही व्रतियों के साथ भक्तों ने अर्घ्य अर्पित किया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय आस्था का महान पर्व छठ का शांतिपूर्ण समापन हो गया। छठ घाटों पर व्रतियों को सुविधा के लिए खूबसूरत इंतजाम किया गया था। घाटों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था की गई थी। वहीं छठ मइया के गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। प्रखंड के ढौठवा, आराभुसाई, रेफर, डांटो, शाहपुर, बाझा, कटकमसांडी, डांड़, कंडसार, बरगड्डा, लुपुंग, रोमी, पेलावल, खुटरा पबरा, गदोखर, कंचनपुर आदि पंचायतों के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने श्रद्धा व भक्ति से छठ मईया की पूजा आराधना की। विभिन्न छठ घाटों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं। ने विधि व्यवस्था में जी जान से जुटे रहे। अर्घ्य अर्पण के बाद प्रसाद वितरण किया गया।