मुस्लिम समुदाय ने सरदार चौक पर बांटे फल
हजारीबाग : प्रकृति और आस्था का महापर्व पर हर लोग अपने अपने स्तर से सहयोग करते है और भा
हजारीबाग : प्रकृति और आस्था का महापर्व पर हर लोग अपने अपने स्तर से सहयोग करते है और भागीदार बनते हैं। इनमें मुस्लिम समुदाय भी पीछे नही है। अर्ध्य के दिन मंगलवार को सरदार चौक पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी छठ व्रतियों को फल बांटा। इनके द्वारा 50 सूप, फल नारियल का वितरण किया गया। फल सूप का वितरण किया गया। सरदार चौक पर मुस्लिम समुदाय द्वारा विशेष साफ सफाई भी की गई थी। लोगों ने इसे सामाजिक समरसता तथा महान कार्य बताया है। ज्ञात हो कि छठ महापर्व में हजारीबाग में मुस्लिम समुदाय भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। पूर्व वार्ड पार्षद मो. नसीम के नेतृत्व में किया गया। इनमें मो. खैरुल, मो. शकील, मो.गुलाम, सदाब अहमद, वकील अहमद, मो. शाहाबुद्दीन, मो.हसन, मो. मुस्लिम, मो. मेराज, मो. एकराम सहित कई लोग शामिल थे।