कृष्णा प्रसाद कायस्थ चित्रांश परिवार के चुने गए अध्यक्ष
बड़कागांव : बैंक ऑफ इंडिया के समीप दिनेश प्रसाद के भवन में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ
बड़कागांव : बैंक ऑफ इंडिया के समीप दिनेश प्रसाद के भवन में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारी बाग के तत्वाधान में बड़कागांव प्रखंड उप समिति का गठन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरिवर नंदन प्रसाद ने किया। चुनाव प्रक्रिया में जिला की ओर से उपाध्यक्ष माया शंकर वर्मा, महामंत्री मोहन प्रसाद, जय प्रभाकर नगर उप समिति के अध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा ने भाग लिया। बैठक में 25 से अधिक सदस्य उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से उप समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, महामंत्री रवि किशोर प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास सिन्हा, संगठन मंत्री अमित कुमार सिन्हा, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण लाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक मंडल सदस्य ¨बदेश्वरी प्रसाद, गंगा प्रसाद, जमुना प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष के अलावा प्रखंड के कई चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस वर्ष पूरे प्रखंड के चित्रांश परिवार एकजुट होकर एक जगह चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया।