Move to Jagran APP

कुशवाहा महासभा ने की शोकसभा, दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग: पूर्व मंत्री स्व. देवदयाल कुशवाहा के निधन पर समाज की राज्य कमिटी के द्वारा रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:54 PM (IST)
कुशवाहा महासभा ने की शोकसभा, दी श्रद्धांजलि
कुशवाहा महासभा ने की शोकसभा, दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग: पूर्व मंत्री स्व. देवदयाल कुशवाहा के निधन पर समाज की राज्य कमिटी के द्वारा रविवार को डीवीसी सभागार में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद व कुशवाहा समाज के संरक्षक भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि देवदयालजी का जीवन शिक्षक के रूप में प्रारंभ हुआ। लेकिन राजनीति से जुड़ने के बाद भी वह समाज के लिए शिक्षक की भूमिका का निर्वाह करते रहे।

loksabha election banner

इससे पूर्व स्व. देवदयाल कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश कुशवाहा समाज के संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि स्व. देवदयाल कुशवाहा ने राजनीति से जुड़ कर किसानों के हित में कई काम किए। वे राज्य के प्रथम कृषि मंत्री थे। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने में भी उनका योगदान अहम रहा। सभा को संबोधित करनेवालों में झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, महासचिव सचदेव वर्मा, अभय महतो, जुलग प्रसाद, महेन्द्र कुमार वर्मा सहित कइ लोगों ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.