पर्यावरण मेला की बेहतरी पर विमर्श
टाटीझरिया: सात अक्टूबर को हुए दूधमटिया पर्यावरण मेले की समीक्षा बैठक रविवार को हुई।
टाटीझरिया: सात अक्टूबर को हुए दूधमटिया पर्यावरण मेले की समीक्षा बैठक रविवार को हुई। बैठक में मेला के सिलसिलेवार तरीके से समीक्षा की गई और जो कमियां रही उसे भविष्य में सुधार करने का निर्णय लिया गया। समिति के लोगों ने प्रशासन व मेले को सफल बनाने में योगदान देने वालों को साधुवाद दिया। वन विभाग के सहयोग को भी वन्य प्राणी सुरक्षा समिति के सदस्यों ने धन्यवाद दिया। इसके साथ ही विभिन्न समाजसेवी संगठन एवं पर्यावरण प्रेमियों को वन्य प्राणी सुरक्षा समिति की ओर से धन्यवाद दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पर्यावरणविद महादेव महतो, छक्कन गोप, सुरेंद्र प्रसाद ¨सह, दिगंबर ¨सह, शंभू ¨सह, चोलो प्रजापति, कौलेश्वर यादव, मुखिया मथुरा साहू, उज्जवल कुमार, चंदन ठाकुर, बबलू प्रजापति, नंदन ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।