बरही और करियातपुर व्यापक तैयारी के साथ जला रावण
बरही : बरही प्रखंड मैदान एवं करियातपुर मैदान में विजयदशमी की संध्या समय रावण दहन कार्यक्र
बरही : बरही प्रखंड मैदान एवं करियातपुर मैदान में विजयदशमी की संध्या समय रावण दहन कार्यक्रम किया गया। न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार पर, धर्म की अधर्म पर, गर्व की अहंकार पर, अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व शुक्रवार को पूरे बरही में हर्षोल्लास साथ मनाया गया। इस दौरान संध्या समय बरही के ऐतिहासिक प्रखंड मैदान में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बरही के बैनर तले प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण के साथ उसके पुत्र मेघनाथ व भाई कुंभकरण का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव विशिष्ट अतिथि एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक, डीएसपी मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र ¨सह ने पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया। पुतला दहन के पूर्व समिति द्वारा जमकर रंग बिरंगी आतिशबाजी किया गया, हजारों की तादाद में मौजूद महिला पुरुष की भीड़ रावण दहन एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का आनंद उठाएं। पूरा प्रखंड मैदान भीड़ से भरा रहा। करीब 40 से 45 फीट तक ऊंचे ऊंचे उक्त विशाल रावण एवं कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला धू-धू कर जल गया। करियातपुर में दुर्गा मंदिर के समीप स्थित मैदान में रावण दहन कार्यक्रम किया गया। रावण दहन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करियातपुर के अध्यक्ष प्रदीप केशरी व उपस्थित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर किया। मौके पर अपार भीड़ उमड़ी, पुतला में आग लगते ही जय श्रीराम के जयकारे से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।