माता के भक्तों ने नम आंखों से दी मां को विदाई
दारु: विजयादशमी के दिन दारु, झुमरा और पुनाई में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। माता क
दारु: विजयादशमी के दिन दारु, झुमरा और पुनाई में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। माता के भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई दी। इस दौरान भक्तों की भीड़ काफी थी। इस दौरान पूरा क्षेत्र माता के जयकारे से गूंज उठा। वहीं शुक्रवार की विजयदशमी के दिन सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भीड़ रही जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान समिति के सदस्य भैया सन्तोष सिन्हा, राजन सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार, श्रवण सुंडी, झुमरा में राजकुमार वर्मा, मुखिया वीरेंद्र यादव, जनार्दन शर्मा, दारु बीडीओ रामरतन वर्णवाल, थानेदार नथुनी प्रसाद ,रंजन कुमार, प्रेम पिटर बाखला, सुखदेव भगत आदि मौजूद थे। राजेंद्र हर साल दुर्गा पूजा में पंडाल और आसपास करते है सफाई
स्वच्छता ही सेवा और सफाई अभियान को प्रशासन द्वारा हर जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जहां तहां कूड़ा कचरा नही फेंकने की अपील की जा रही है।