युवक की मौत, सड़क जाम
ह•ारीबाग : एन एच 33 अमृतनगर बाइपास के समीप बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
ह•ारीबाग : एन एच 33 अमृतनगर बाइपास के समीप बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के ¨सघानी निवासी मोनू यादव (पिता भोला यादव) है। घटना करीब संध्या पांच बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पूजा की खुशी मातम में बदल गया। आनन फानन में लोग घायल को लेकर सदर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना के बाद कोर्रा ¨सघानी में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुरानी रंजिश की बात करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर पहुचे डीएसपी मंगल ¨सह, थाना प्रभारी मनोज कुमार ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। बाद में अन्य पुलिस पदाधिकारी व प्रसासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। लोगो को दोषियों की पहचान कर कारवाई की बात कही। पुलिस ने मौके से तीन नामजद
पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ में सड़क दुर्घटना की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को सड़क पर शव रख लगाया जाम
हत्या का आरोप लगा परिजनों संग ग्रामीणों ने ¨सघानी चौक पर शव रखकर जाम कर दिया। करीब तीन घंटे की जाम में सड़क की दोनों ओर लंबी जाम लग गई। जाम कर रहे लोग आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद में डीएसपी व सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास जाम हटा। सदर विधायक ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। हरियाणा नंबर की ट्रेलर ने लिया चपेट में
घटना के बाद मौके पर मृतक के साथ चंदा कर रहे लोगों में से पुलिस तीन युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि ट्रेलर जो हरियाणा नंबर का था। उसे युवक चपेट में ले लिया। घटना के बाद हम सब उसका पीछा किए लेकिन वह फरार हो गया। बताया कि सबकुछ इतना तेजी से हुआ कि कुछ सोचने का मौका तक नही मिला। इसके बाद फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी।