Move to Jagran APP

महिला कृषकों को दी गइ्र तकनीकी जानकारी

बरही : बरही प्रखंड परिसर स्थित पूर्वी पंचायत भवन के सभागार में महिला किसान दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 08:16 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 08:16 PM (IST)
महिला कृषकों को दी गइ्र तकनीकी जानकारी
महिला कृषकों को दी गइ्र तकनीकी जानकारी

बरही : बरही प्रखंड परिसर स्थित पूर्वी पंचायत भवन के सभागार में महिला किसान दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यशाला भी लगाई गई। इसमें कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए महिला कृषकों को कृषि को तकनीकी जानकारी दी गई। वहीं वर्मी कल्चर, एसआरआइ, बागवानी, मिट्टी जांच, सूक्ष्म ¨सचाई, केसीसी आदि विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर कार्यशाला कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा हजारीबाग के बैनर तले लगाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ¨चता हरण पाठक ने किया। मोतीलाल चौधरी ने कहा कि महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रीढ़ कहा जाता है। महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगी तो खेती-किसानी की सूरत बदल सकती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर, जनसेवक समेत महिला कृषक पार्वती देवी आरती कुमारी, पम्मी खातून, विमला देवी, रंजना कुमारी, समीना खातून, रेखा देवी, गिरजा देवी, दुलारी देवी, मीना देवी, रेखा देवी, देवंती देवी, रीना देवी, तारा, सुमन देवी आदि मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.