विष्णुगढ़ आकर जिला झामुमो अध्यक्ष को दी बधाई
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ आकर हजारीबाग झामुमो छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने पार्टी के नवम
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 08:24 PM (IST)
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ आकर हजारीबाग झामुमो छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने पार्टी के नवमनोनित जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव को बधाई दी। बधाई देने आने वाले में शामिल विश्वविद्यालय छात्र मोर्चा के चंदन ¨सह, अध्यक्ष करण यादव, पीजी छात्र संघ के अध्यक्ष रितेश तिवारी, केंद्रीय सदस्य बकार अहमद, आशुतोष, कमल एवं ओम ने झामुमो के जिला अध्यक्ष श्री यादव से मिलकर पार्टी गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि यादव के अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होगी। इसका फायदा आने वाले चुनावों में पार्टी को मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें