धरना प्रदर्शन के लिए सैकड़ों डीलर दिल्ली हुए रवाना
बड़कागांव : जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के तत्वाधान में प्रखंड के 23 पंचायतों के सैकड़ो
बड़कागांव : जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के तत्वाधान में प्रखंड के 23 पंचायतों के सैकड़ो डीलर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली रवाना हुए।
इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने किया। संघ के अध्यक्ष मनोज महतो का कहना है कि हम कम पैसे में गांव के लोगों के लिए दुकान चलाते हैं। लेकिन सरकार द्वारा हमें कोई सरकारी सुविधाएं नही दी जा रही है। हमें सरकारीकरण कर वेतन दिया जाए। डीलरों ने 10 सूत्री मांग पत्र प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। दिल्ली जाने वालों में मुख्य रूप से बैजनाथ महतो, रामेश्वर राम, जय प्रकाश राम, बुधन साव, किशोर कुमार,अमित कुमार, विनोद राणा, तुलसी महतो, फुलेश्वर साव, राजेंद्र प्रसाद, संतोष रवि, गंगाधर साव, अशोक राम, रामा नायक, जय नाथ साव, कैलाश राम, वीरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, विनय कुमार समेत 290 से अधिक डीलर दिल्ली धरना प्रदर्शन के लिए निकल पड़े।