बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन के प्रति आभार प्रकट
कटकमसांडी : मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने ह
कटकमसांडी : मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने हजारीबाग के जिला व पुलिस प्रशासन को हार्दिक बधाई दी है। पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां व जिप प्रतिनिधि मिस्वाहुल इस्लाम ने पर्व के दौरान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला व आरक्षी अधीक्षक मयूर पटेल की कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता, समाज के प्रति लगाव एवं मुहर्रम के प्रति आस्था को नमन कर तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। कार्यक्रम के बेहतर संचालन करने हेतु मो. जहांगीर अंसारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुखिया नूरजहां ने प्रात: काल से ही डीसीएलआर शब्बीर अहमद, डीएसपी विवेकानंद ठाकुर, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ अनिल कुमार, एएसआई रूस्तम अली, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद, एएसआई शहजाद खान द्वारा छड़वा में प्रशासनिक जिम्मेदारी का बखूबी निभाना व स्वयं खड़े होकर मुहर्रम मैदान को समतल कराने एवं आपसी सौहार्द व भाईचारगी को बरकरार रखने हेतु किए गए योगदान, समाज के प्रति उनके लगाव, जुलूस में उनके धैर्य व प्रशासनिक जवाबदेही को मुखिया नूरजहां ने काबिल-ए-तारीफ बताते हुए पूरे प्रशासनिक व्यवस्था का आभार प्रकट किया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक विवेकानंद ठाकुर, पुलिस इंस्पेक्टर पीके सिन्हा, एसआई जानेश्वर राम एएसआई रूस्तम अली, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद, एएसआई शहजाद खान, एएसआई वीरेन्द्र प्रसाद मुहर्रम मेले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजामात व ड्यूटी में कर्मठता के प्रति मुखिया नूरजहां ने हृदय से साधुवाद दिया।
इधर जिप प्रतिनिधि मिस्वाहुल इस्लाम और मुखिया नूरजहां ने पेलावल दक्षिणी पंचायत के समस्त नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से मुहर्रम मेले में शामिल 22 अखाड़ा धारियों को एवं कटकमसांडी प्रखंड के समस्त पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में मिल जुल कर हरेक पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल में मनाए जाने की अपील की।