खरकी में मनसा पूजा शुरू
विष्णुगढ़ : प्रखंड के खरकी में बारिक आगमन के साथ शनिवार की शाम मनसा पूजा शुरू हुई। बा
विष्णुगढ़ : प्रखंड के खरकी में बारिक आगमन के साथ शनिवार की शाम मनसा पूजा शुरू हुई। बारिक लाने नदी जाने जाने वालों श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में थी। उन्हें पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच खरकी मुखिया फूलचंद मांझी, पंसस शंकर महतो ने रवाना किया। पूजा का समापन रविवार शाम को किया गया। मौके पर तालेश्वर महतो, नीलकंठ महतो, वीरेंद्र भाई पटेल, गो¨वदभाई पटेल, संतोष महतो, किशोर महतो, रीतलाल महतो, रामसेवक महतो के अलावा गांव की महिलाएं उपस्थित थीं। विष्णुगढ़ समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों में मनसा पूजा की धूम है। विष्णुगढ़ के पुराने मनसा पूजा के अलावा करंज मोड़, नीचे बाजार में पूजा का आयोजन पूर्व की भांति की गई है। यहां पूजा का समापन सोमवार को किया जाएगा। इसके अलावा अचलजामो, चानो में भी मनसा पूजा का आयोजन किया गया है।