स्वास्थ्य शिविर में150 का हुआ इलाज
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बकसपुरा में रविवार को सेवा भारती के लगाए स्वास्थ्य शिविर में 150 जरूर
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बकसपुरा में रविवार को सेवा भारती के लगाए स्वास्थ्य शिविर में 150 जरूरतमंद ग्रामीणों एवं महिलाओं का इलाज कर निश्शुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में उपस्थित हजारीबाग सेवा भारती के उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र सहाय, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा. आशुतोष ¨सह ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए ग्रामीणों को जीवन शैली के संबंध में जागरूक बने रहने पर जोर दिया। उन्होंने सेवा भारती के सिद्धांतों को विस्तार से जानकारी देते हुए मानव धर्म को सर्वोपरि बताया। उन्होंने सेवा भारती के जरिए आम जनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी जानकारी दी। इसमें स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जरूरमंदों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया जाना शामिल बताया गया। उपस्थित विष्णुगढ़ खंड अध्यक्ष सुशील कुमार महतो ने इस तरह के शिविर का आयोजन प्रखंड के हर पंचायत में लगाने के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि विष्णुगढ़ के विभिन्न पंचायतों में सेवा भारती की कमेटी बनाने की हमारी योजना है। उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक ज्ञानचंद मेहता ने संघ द्वारा चलाई जा रही सेवा योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर धर्मजागरण मंच के सत्येंद्र जी, ऋषभ जी, अनिश जी, राजेंद्र कुमार दूबे महेंद्र नारायण सिंह, सेवा भारती के सह सचिव संतोष चौधरी, विष्णुगढ़ प्रखंड सचिव मुरलीधर महतो, खंड कार्यवाहक संतोष कुमार, जय कुमार, उत्तम महतो, सुरेंद्र कुमार ¨सह, रामेश्वर सिंह, सौरभ आदि उपस्थित थे।