Move to Jagran APP

नारियों के साथ शोषण के विरोध में कैंडल मार्च आज

हजारीबाग: राज्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की धज्जियां उड़ा दी गई है। भारतीय ज

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:13 PM (IST)
नारियों के साथ शोषण के विरोध में कैंडल मार्च आज
नारियों के साथ शोषण के विरोध में कैंडल मार्च आज

हजारीबाग: राज्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की धज्जियां उड़ा दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वयं नारियों के साथ अमानवीय व्यवहार व शोषण करने में लगे हैं। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने महिला कांग्रेस की अध्यक्षता में लीलावती देवी के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर घर में शौचालय का नारा देती है लेकिन हकीकत यह है कि बच्चियों को शौच जाते वक्त कुत्ते का शिकार होना पड़ता है।

loksabha election banner

इससे पूर्व बैठक में 23 सितंबर को महिला कांग्रेस के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आंदोलन के विरोध में कैडल मार्च का आयोजन करने पर सहमति बनी। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष देव कुमार राज ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के सभी कार्यक्रमों में उनका पूरा योगदान रहेगा। साथ ही कहा नारियों पर आए दिन हो रहे अत्याचार का वे विरोध करते हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्षा लीलावती देवी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार महिलाओं की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। आनेवाले चुनाव में हमें ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर नगीना देवी, नूतन सिन्हा, संध्या देवी, सुमन सिन्हा, रातेश्वरी देवी, ममता शार्मा, रूबिया खाूतन, सुलेखा देवी, ललीता देवी, दीपक राय, वृंदा देवी सहित बड़ी संख्या में कांगेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.