दनुआ प्लस टू विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास
चौपारण: अतिउग्रवाद प्रभावित चोरदाहा पंचायत के उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय दनुआ के विद्यालय की भूमि पर
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:16 PM (IST)
चौपारण: अतिउग्रवाद प्रभावित चोरदाहा पंचायत के उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय दनुआ के विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास आरंभ हुआ है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्थानीय प्रशासन को लिखित व मौखिक सूचना दी गई है। विद्यालय प्राचार्य रतन कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय के गेट के समक्ष संजय भुइंया द्वारा अतिक्रमण के ध्येय से ईंट व बालू गिराई गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी चर्चा की गई। मना करने के बाद भी ईंट हटाई नहीं गई। ऐसे में अतिक्रमण होने से विद्यालय के उतरोतर विकास प्रभावित होगा। बताया कि प्रशासनिक हस्तक्षेप से विद्यालय की भूमि को बचाया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें