कर्मा पर्व के अवसर पर किया पौधरोपण
बड़कागांव : प्रकृति का पर्व करमा पर्व को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश के आलोक में पूरे झारख
बड़कागांव : प्रकृति का पर्व करमा पर्व को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश के आलोक में पूरे झारखंड के सरना स्थलों पर वन विभाग के द्वारा करम का पौधा लगाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसे लेकर बडकागांव वन क्षेत्र पदाधिकारी तरुण कुमार ¨सह के नेतृत्व में बरबनिया एवं इसको सरना स्थल पर वन विभाग के द्वारा करम का पौधा लगाया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि कोलेश्वर गंझू एवं विशिष्ट अतिथि नापोखुर्द पंचायत के मुखिया सोनी देवी के हाथों करम का पौधा लगाया गया। साथ ही पौधे की सुरक्षा के लिए बांस की गैवियन भी लगाया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुख्य रुप से मुखिया सोनी देवी ,चंद्रिका प्रसाद गुप्ता , जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, वनकर्मी रामचंद्र प्रसाद, केशव महतो, उरी मारी भाजपा मंडल अध्यक्ष बेचन साहू, वन समिति अध्यक्ष विक्रम साव, पूजा अध्यक्ष हरि मंगल मुंडा, जीवन मुंडा, सुखदेव मुंडा, महावीर मुंडा, दशरथ मुंडा आदि उपस्थित थे।