अमनारी में महिला की मौत, इचाक पुलिस कर रही है पूछताछ
फोटो - 11 बेटे ने स्वीकारा, झगड़े के बाद एक सप्ताह से भूखी थी मां संवाद सूत्र टाटीझरिया: टाटी
फोटो - 11
बेटे ने स्वीकारा, झगड़े के बाद एक सप्ताह से भूखी थी मां
संवाद सूत्र
टाटीझरिया: टाटीझरिया के अमनारी करमाटाड़ गांव में बुधवार रात 45 वर्षीय मुकेश ¨सह को अपनी मां से झगड़ा करना मंहगा पड़ा। पूर्व से बीमार चल रही मां ने अहले सुबह दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी दिन के करीब दस बजे पुत्र को तब हुई जब शांति देवी चौकी से नहीं उठी और न ही कोई हरकत की। बताया जाता है कि बेटे से झगड़े के बाद उसकी मां ने खाना-पीना छोड़ दिया था। एक सप्ताह से खाना तक नही खाया था। इसकी पुष्टि उसके बेटे ने भी की है।
करमाटांड़ निवासी मुकेश ¨सह (पिता रामेश्वर ¨सह) अपनी मां शांति देवी के साथ पिछले एक सप्ताह से अकेले घर में रह रहा था। गुरुवार की सुबह मुकेश ने गांव वालों को बताया कि उसकी मां कुछ बोल नही रही है। जब गांव वाले उसके घर गए तो देखा कि उसकी मां पलंग पर मरी पड़ी है। वहीं नीचे सत्तू का घोल गिरा हुआ है। देखते-देखते ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और मां की मौत के लिए बेटे को दोषी ठहराने लगे। बाद में चौकीदार की सूचना पर पहुंची इचाक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पूरी तरह से जांच पड़ताल में स्वत : मौत की पुष्टि के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इसकी पत्नी और मां के बीच किसी बात को ले काफी झगड़ा हुआ था और उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से रोज मा -बेटे के बीच झगड़ा हो रहा था। रात में भी दोनों के बीच काफी तकरार हुई थी। मुकेश का पिता रामेश्वर ¨सह बाहर रहते हैं। समाचार लिखे जाने तक वह घर नहीं पहुंचा था।
आरोपी मुकेश ¨सह से पूछने पर बताया कि पिछले एक सप्ताह से मां खाना नहीं खाई थी। उसने बताया कि मेरी पत्नी का बनाया हुआ खाना यह खाने से मना कर दी थी। रात में मैं उसे सत्तू का सरबत दिया, जिसे वह फेंक दी और सीढ़ी पर से गिर गई थी ,फिर वह पलंग पर सो गई,मैं भी सो गया।जब सुबह उसे उठाने गया तब वह जीवित नहीं थी। दोपहर बाद इचाक थाना प्रभारी अकील अहमद घटना स्थल पर पहुंच तहकीकात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्टया भूख व नशे के कारण हुई मौत लगती है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।