शिवाडीह को प्रथम व सांढ को मिला द्वितीय स्थान
बड़कागांव : आजसू कमेटी की ओर से हाई स्कूल के मैदान पर झूमर प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया।
बड़कागांव : आजसू कमेटी की ओर से हाई स्कूल के मैदान पर झूमर प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान शिवाडीह गांव, द्वितीय स्थान सांढ़ गांव, व तृतीय स्थान पंडरिया गांव ने प्राप्त किया। इसमें प्रथम शिवाडीह को ढोल और नगाड़ा, द्वितीय सांढ़ को नगाड़ा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम पंडरिया को ढोल बतौर अतिथि आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा आगामी प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही साथ इस प्रतियोगिता में बढि़या गाना का अवार्ड पंडरिया के टीम व बेस्ट ढोल बजाने का अवार्ड होरम टीम को दिया गया। इसके अलावा सभी टीमों को प्रखंड आजसू कमेटी की ओर से सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से प्रमुख राजमुनि देवी, उप प्रमुख रामप्रसाद महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव कालेश्वर गंझू, मांडू जिप सदस्य नरेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन ¨सह, प्रखंड सचिव कामेश्वर महतो, सुरेश गिरी, प्रकाश सोनी, नागेश्वर तुरी, उदय अकेला, मनोज दांगी, तपेश्वर कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।