Move to Jagran APP

राष्ट्र की प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता संभव नही: जयंत

हजारीबाग : विभावि एनएसएस ने मंगलवार को राष्ट्र सर्वोपरि विषयक संगोष्ठी का आयोजन विवेकानंद सभागार

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:28 PM (IST)
राष्ट्र की प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता संभव नही: जयंत
राष्ट्र की प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता संभव नही: जयंत

हजारीबाग : विभावि एनएसएस ने मंगलवार को राष्ट्र सर्वोपरि विषयक संगोष्ठी का आयोजन विवेकानंद सभागार में किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नागरिक विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। इसकी प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता संभव नहीं है। भारत वैज्ञानिक परंपराओं का देश है। हमारी परंपराएं सत्य आधारित हैं। सत्यमेव जयते हमारे जीवन का मूल मंत्र है। यह देश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बंदिश का हामी नहीं है। कुलपति डॉ.रमेश शरण ने कहा कि हमारी परंपराएं इतनी प्रामाणिक हैं कि पश्चिम भी इसका अनुकरण कर रहा है। नारियों की पूजा की वकालत हमारी संस्कृति करती है। वसुधैव कुटुमबकम् की भावना के साथ हम जीने के अभ्यस्त हैं। हमारे विद्यार्थी गुरुओं के पांव पूजते हैं और पाश्चात्य देशों के विद्यार्थी गुरुओं को नाम से पुकारते हैं। विषय प्रवेश व अतिथियों का स्वागत कुलसचिव डॉ.बंसीधर रुखैयार ने किया। इस कार्यक्रम की प्रेरणा प्रज्ञा प्रवाह से मिली थी, जो लोक मंथन के तहत आयोजित हुआ। प्रज्ञा प्रवाह के डॉ.सदानंद सप्रे ने कहा कि लोक मंथन भारत को जानने का मंत्र है।भारत सच में विश्व गुरु है.इसकी उपलब्धियों पर विदेशियों ने अपनी मुहर लगा दी।अथर्व वेद की पर्यावरण महत्ता को पश्चिम ने पर्यावरण आंदोलन के रूप में निखार दिया है। भास्कराचार्य के गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत को न्यूटन का सिद्धांत बताया गया।मंच संचालन एन एस एस समायोजक डॉ.विनोद रंजन ने किया। कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षक व विद्यार्थी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

loksabha election banner

लोक मंथन के तहत विभावि में कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थीं, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्र कला के प्रथम विजेता यूसेट की अनिता कुमारी महतो, दूसरी अंशु प्रिया फिजियोथेरैपी की व तीसरी विजेता संत कोलंबा की मनीषा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मे¨कग के प्रथम पीजी अंग्रे•ाी के संदीप कुमार दास, दूसरी अन्नदा कॉलेज की उषा कुमारी व तीसरी सीएनडी की खुशबू कुमारी को पुरस्कृत किया गया। वाद-विवाद के अव्वल अन्नदा कॉलेज के अमन कुमार, दूसरे पीजी के श्रीकांत पांडे व तीसरे पीजी के सूरज कुमार चौबे,एम बीए की अदिति ¨सह व यूएलसी की रिया ¨सह को पुरस्कृत किया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता की अव्वल संत कोलंबा की पुष्पांजलि ¨सह,दूसरे निशांत ¨सह व तीसरी एमबीए की मेघा ¨सह को भी पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.सुबोध ¨सह ने किया। पुरस्कृतों को प्रतिकुलपति डॉ.कुनुल कंदीर ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.