चौपारण में चला स्वच्छता अभियान:
चौपारण: स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख नीलम कुमारी, सीओ निति
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:23 PM (IST)
चौपारण: स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख नीलम कुमारी, सीओ नितिन शिवम गुप्ता सहित तमाम सरकारी कर्मियों व उपस्थित गणमान्य द्वारा साफ सफाई की गई। इस दौरान पूरे परिसर की सफाई की गई। प्रमुख नीलम कुमारी ने कहा स्वच्छता को जीवन में अपनाने की जरूरत है। जैसे हम अपने घरों को साफ रखते हैं उसी तरह सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखें। सीओ ने कहा कि सभी को स्वच्छता के लिए कार्य करने की जरुरत है। इसे जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। मौके पर फणी बाबु, उगंती ¨सह, प्रशांत सिन्हा, जहांगीर आलम समेत बडी संख्या में लोग जुटे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें