प्रथम अराध्य देव एकदंत की हुई भक्तिमय आराधना
चौपारण: प्रखंड के लगभग दर्जन भर क्षेत्रों में प्रथम अराध्य देव गणपति पूजा अत्यंत उल्लास व पूरे विधि
चौपारण: प्रखंड के लगभग दर्जन भर क्षेत्रों में प्रथम अराध्य देव गणपति पूजा अत्यंत उल्लास व पूरे विधि विधान से हुई। मुंबई की पूजा समितियों से प्रेरित होकर स्थानीय समितियों ने वृहद आयोजन किया। जगह जगह पूजा पंडाल व भव्य सजावट किया गया था। सबसे बड़ा आयोजन बीते दशक भर से कर रहे श्री गणेश मित्र मंडल के सदस्यों ने चैथी रोड मरहेडी में किया। समिति के सदस्यों ने हर साल की भांति वृहद आयोजन किया। अगले साल से मंदिर परिसर से ही पूजा करने की बात कही गई। इसमें मित्र मंडल के रंधीर ¨सह, बीरेंद्र ¨सह, सर्वेश ¨सह, संतोष केशरी, ¨बदुल प्रजापति, राजेश केशरी समेत बड़ी संख्या में लोगों का योगदान रहता है। पूरी श्रद्धा व आस्था से मोहल्ला व पूरे बाजार के साथ आसपास के गांव वाले पूजा करते हैं वहीं पांडेयबारा, कठंबा समेत मुंबई से प्रभावित क्षेत्रों में पूजा अनवरत जारी है।