उग्रवाद प्रभावित गांव अडरा में लगा जनता दरबार
संसू, कटकमदाग : प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित गांव अडरा में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में अडर
संसू, कटकमदाग : प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित गांव अडरा में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में अडरा पंचायत के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। पदाधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। कुछ प्रतिनिधियों ने सामूहिक रुप से समस्याओं को रखा। बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं आई है उस पर नियम संगत शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र का विकास के प्रति सदैव कटिबद्ध रहने की बात कही। सीओ ललन कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालय से जो भी योजनाएं चल रही है उसे समय पर पूरा करने का प्रयास होगा। बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार राणा ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा की योजना के लाभ लेने के लिए लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। जिप सदस्य प्रतिनिधि शारदा रंजन दुबे ने अडरा में बना स्वास्थ्य उप केंद्र चालू कराने की मांग रखी। प्रमुख अशोक यादव, उप प्रमुख सीतााराम प्रसी। आई मधुसूदन कुमार ¨सह, बिजली विभाग के एसडीओ, अडरा मुखिया ¨पटू रानी, कटकमदाग मुखिया उदय कुमार साव आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष क¨वद्र यादव ने पंचायत में पीएम आवास के लाभुकों से स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा रिश्वत लेने का मामला उठाया। इस मौके पर अंचल कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग व आत्मा की ओर से स्टॉल लगाया गया था। करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों ने जमीन संबंधी, आवास, राशन कार्ड, शौचालय, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र.सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किया। मौके पर जेई अरुण कुमार, बीटीएम, पीएमएवाई प्रखंड कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा कुमारी, ईबीएम निशांत कुमार, राजस्व कर्मचारी राजकुमार ¨सह, त्रिभुवन प्रसाद, भारतीय जायसवाल सहित प्रखंड अंचल के कर्मी मौजूद थे।