मलेशिया में फंसे मजदूरों की नहीं हो सकी वापसी
विष्णुगढ़ : जनप्रतिनिधियो की कोशिशों के बाद भी मलेशिया में फंसे मजदूरों की घर वापसी नहीं हो सकी है।
विष्णुगढ़ : जनप्रतिनिधियो की कोशिशों के बाद भी मलेशिया में फंसे मजदूरों की घर वापसी नहीं हो सकी है। मजदूरों की स्वदेश वापसी कराने के लिए मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल विदेश राज्य मंत्री विजय कुमार ¨सह से दिल्ली जाकर मिल चुके हैं। इतना नहीं उन्होंने विदेश में फंसे मजदूरों के परिजनों को भी विदेश राज्य मंत्री से भेंट करवा कर उनकी खराब आर्थिक स्थिति से अवगत करवाया था। बेकारी से उत्पन्न मुश्किलों से निजात पाने के लिए काम धंधे को लेकर वे मलेशिया गए मजदूरों को वहां उन्हें कहे के मुताबिक न मजदूरी दी जाती है और न ही दूसरी जरूरी सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। मजदूरों के पास प्र्याप्त पैसे भी नहीं हैं। पासपोर्ट और वीजा कंपनी के पास जमा है। ऐसे में वे चाह कर भी घर वापसी नहीं कर सकते हैं। इसके पुर्व मांडू विधायक एवं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर मलेशिया में फंसे मजदूरों की स्वदेश वापसी की मांग कर चुके हैं। मलेशिया में मजदूरों से फेल्टा टेक्नो प्लांट के पाम प्लांट में काम लिया जा रहा है। जाहिर है विष्णुगढ़ समेत पड़ोसी प्रखंड गोमियां एवं बगोदर के 11 और मलेशिया में फंसे मजदूरों घर वापसी की गुहार लगातार लगा रहे हैं। मलेशिया में फंसे मजदूरों में विष्णुगढ़ स्थित अलखरी के महेंद्र महतो, बेड़ाहड़ियारा के मनोज महतो, तुलसी महतो, खरना के छत्रधारी महतो गोमियां स्थित हुरलुंग के राजेंद्र कुमार महतो, धनश्याम महतो, सुभाष महतो, महावीर महतो के अलावा बगोदर स्थित कतवारी के लालचंद महतो, ढिबरा के सुरेश महतो, दोंदलो के बैजनाथ महतो शामिल हैं। मजदूरों को अच्छी तनख्वाह के अलावा खाना, ओवरटाईम के तौर पर मोटी रकम देने का सब्जबाग दिखाकर मलेशिया भेजा गया था। मजदूरों को विदेश भेजने में चेन्नई के एजेंट की भूमिका बताई गई है। अब कहे के मुताबिक तनख्वाह नहीं मिलने से खाने पीने में हो रही परेशानी की जानकारी मजदूरों ने एजेंट को मोबाइल पर देने की कोशिश की। एजेंट मजदूरों का काल रिसिव नहीं करता है। हार कर मजदूर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर मलेशिया से घर वापसी कराने की गुहार लगा रहे हैं। इससे हरकत में आए जनप्रतिनिधी उनके घर वापसी के लिए हरसंभव उपाय करने में जुटे हैं। इसके पूर्व मलेशिया में ही फंसे 8 मजूदरों विष्णुगढ़ नागी के संजय महतो के अलावा हुरलुंग के मो. साबिर, बलदेव पंडित, तिलेश्वर पटेल, सौरभ कुमार, महतो टेकलाल महतो, सिधाबारा के सरयू महतो एवं धनबाद के तोपचांची के संजय महतो की वापसी अभी संभव नहीं हुई है।