सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने का संकल्प
बरही : शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर बरही थाना प्रांगण में स
बरही : शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर बरही थाना प्रांगण में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ डॉ संजय कुमार ¨सह एवं संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र ¨सह ने किया। मौके पर कहा गया कि बकरीद त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अनहोनी की सूचना प्रशासन को तुरंत दें, ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कदापि ना करें। अफवाह से बचना है। गलत काम करने वाले के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। मौके पर मस्जिदों में होने वाली बकरीद की नमाज की जानकारी ली गई। साथ ही नमाज के वक्त पुलिस जवान उपलब्ध कराने एवं गस्ती बढ़ाने की बात भी कही गई। बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्याओं का भी जिक्र किया मौके पर सभी ने शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का भरोसा प्रशासन को भरोसा दिया। बैठक में बीडीओ जीतराय मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, बरही सछ्वावना मंच के अध्यक्ष राज ¨सह चौहान, 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, बरही पूर्वी जिला परिषद सदस्य मुने•ा खातून प्रतिनिधि मो. कयूम, सुरेंद्र रजक, अब्दुल जलील अंसारी, अंबिका ¨सह, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, मो तौकीर रजा, मिलत ए ¨हद इस्लामिया के अध्यक्ष मो. मेराज, महासचिव रिजवान अली, मो. कमाल, मुखिया दशरथ यादव, टेकलाल यादव, विष्णुधारी महतो, मो. ताजुद्दीन अंसारी, मो. बेलाल अहमद, बालेश्वर साव, बुद्धिजीवी मंच के महासचिव महेंद्र प्रसाद दुबे, ईशो ¨सह, गणेश लाल गुरनानी, देवधारी प्रजापति, शराफत अली, मो. शमशेर, राजदेव गुप्ता आदि उपस्थित थे।