जल सहियाओं को उनका हक मिलना चाहिए : बटेश्वर मेहता
हजारीबाग: जल सहियाओं को उनका हक मिलना चाहिए। ये बातें जदयू के प्रदेश महासचिव व जल सहिया संघ के संरक
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:15 PM (IST)
हजारीबाग: जल सहियाओं को उनका हक मिलना चाहिए। ये बातें जदयू के प्रदेश महासचिव व जल सहिया संघ के संरक्षक बटेश्वर मेहता ने जल सहिया संघ की कर्जन ग्राउंड में आयोजित बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कहा। बैठक में अपनी मांगों के लिए अनुमंडल स्तर पर 7 सितंबर को व जिला स्तर पर 25 सितंबर को धरना आयोजित करने पर सहमति बनी। साथ ही मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर अनशन करने का भी विचार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपना शर्मा ने किया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि उमेश कुमार तूरी उपस्थित थे। बैठक में लक्ष्मी पांडे, जयंती कुमारी, ¨पकी देवी, मीना राणा, अनिता देवी सहित बडी संख्या में जल सहियाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें