ग्रामीण महिलाएं स्वच्छता के प्रति हैं गंभीर
विष्णुगढ़ : प्रखंड की ग्रामीण महिलाएं स्वच्छता के प्रति गंभीर हैं। साफ सफाई उनकी पहली पंसद बनी हुई ह
विष्णुगढ़ : प्रखंड की ग्रामीण महिलाएं स्वच्छता के प्रति गंभीर हैं। साफ सफाई उनकी पहली पंसद बनी हुई हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सामने महिलाओं ने घरों एवं आस पास के जगहों की सफाई के प्रति गंभीरता से जुटे रहने की बात बताई है। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने से लेकर शौचादि के लिए बाहर जाने से साफ मना किया। महिलाओं को 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता भारत सर्वेक्षण 2018 ग्रामीण अभियान की पूरी जानकारी है। नावाटांड में एक बुजुर्ग महिला स्वेच्छा से गांव के मार्ग के अगल बगल पनपी झाड़ियो की सफाई करने में गहरी दिलचस्पी दिखाते हुए जुट गई।ग्रामीणों का कहना कहना है मच्छरों से बचने के लिए गंदगी को दूर करने की स्थापित परंपरा को कायम रखने के प्रति गंभीरता से कार्य करने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके परिणाम स्वरूप गांव में गंदगी घटी है। बरहमोरिया में कार्यपालक दंडाधिकारी वेदवंती कुमारी, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ प्रधान मांझी, मुखिया दामोदर महतो, पूर्व मुखिया जग्रनाथ महतो, पंसस सरिता कुमारी, पूर्व पंसस नुनूचंद महतो, समंवयक उमेश ठाकुर, समाजिक प्ररेक रजनी कुमारी, आशिष , उमा कुमारी, स्वच्छता ग्राही सुनील कुमार (चेडरा), प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार के अलावा आंगन बाडी सेविका एवं ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित थीं।