रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना सावन महोत्सव
चरही : चरही स्थित लालबंगला में आनंदा महिला समूह की महिलाओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन म
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 07:59 PM (IST)
चरही : चरही स्थित लालबंगला में आनंदा महिला समूह की महिलाओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महोत्सव का आयोजन किया। समूह की महिलाओं की अध्यक्षता समूह की सचिव मधु उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सावन के महीने का अपना खास महत्व है। सप्ताह भर से झूला, गीत-संगीत, रंगोली, मेहंदी आदि की मौज-मस्ती महिलाएं करती हैं। हर वर्ष इसी तरह से सावन महीने का उत्साह देखने को मिले ,इस उम्मीद के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सावन महोत्सव के कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर अनीता तिवारी, सरस्वती देवी, सपना सिन्हा, गुड़िया देवी, लक्ष्मी सोनी, संजु सिन्हा, बेबी देवी, कुसुम देवी,निभा देवी सहित कई महिलाएं शामिल हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें