श्रीराम सेवा संगठन ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
संसू, इचाक : श्री राम सेवा संगठन के द्वारा शनिवार को छोटा अखाड़ा इचाक में बैठक की गई। बैठक में पूर्व
संसू, इचाक : श्री राम सेवा संगठन के द्वारा शनिवार को छोटा अखाड़ा इचाक में बैठक की गई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।श्री राम सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत को अखंड ¨हदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अर¨वद मेहता, राष्ट्रीय सचिव मनोज मेहता, समाज सेवी नंदू मेहता, ओमप्रकाश मेहता, बरखा कला पंचायत के मुखिया पति मंटू लाल दास,श्री राम संगठन के जिला संयोजक मयंक ¨सह, जिला प्रभारी छत्रधारी मेहता, जिला मंत्री पंकज कुमार, जिला महामंत्री अभय कुमार, जिला सहसंयोजक चंदर मेहता, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखंड सचिव दिवाकर मेहता, प्रखंड संयोजक बलकेश राणा, प्रखंड उपसचिव प्रदीप कुमार, हदारी पंचायत अध्यक्ष रामूराम, बरखा कला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार, कार्यकारी सदस्य प्रेम मेहता, विक्रम कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता गन उपस्थित हुए।