पारा शिक्षक की इलाज के दौरान मौत
बड़कागांव : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लूरंगा के पारा टीचर 40 वर्षीय राजेंद्र साव का निधन गुरुवार को
बड़कागांव : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लूरंगा के पारा टीचर 40 वर्षीय राजेंद्र साव का निधन गुरुवार को हो गया। राजेंद्र पिछले कई माह से बीमार थे पैसे के अभाव में वह अपना इलाज अच्छी तरह से करवा नहीं पाए। मामले को लेकर बड़कागांव पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं। गरसुला पंचायत के मुखिया छक्कन बेतिया ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजेंद्र को पिछले 5 माह से मानदेय नहीं मिला था। उसने कई बार शिक्षा विभाग से मौखिक रूप से मानदेय की मांग की थी। वह कई दिनों से बीमार था आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी, जिसके कारण अच्छी तरह से इलाज नहीं हो पाया। पारा शिक्षक की मौत से पूरा प्रखंड पारा शिक्षक संघ में शोक व्याप्त है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शमशेर आलम, कर्पूरी ठाकुर, मुनीश राम, रामवृक्ष राम, सच्चिदानंद तिवारी, रवि राम, संजय सागर, राकेश कुमार, ओम प्रकाश सोनी के अलावा कई लोग शामिल हैं।