सिकरी विद्यालय में कराटे कक्षा का शुभारंभ
बड़कागांव : प्रखंड के सिकरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे छात्राओं के लिए कराटे कक्षा का शु
बड़कागांव : प्रखंड के सिकरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे छात्राओं के लिए कराटे कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रीति कुमारी व नीलम कुमारी को कराटे में अच्छा प्रदर्शन किए जाने पर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक रवि कांत सिन्हा शिक्षक सुनील कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे। सिकरी उत्क्रमित हाई स्कूल में प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार राम उर्फ राजन द्वारा छात्राओं को कराटे सिखाया जा रहा है। विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रीति कुमारी व नीलम कुमारी उनका सहयोग कर रही है। प्रीति कुमारी पिता त्रिभुवन महतो ग्राम सिकरी का रहने वाली हैं। वर्तमान में वह कस्तूरबा विद्यालय बड़कागांव इंटर की छात्रा है। वह डाड़ी बलसारा कराटे असिहारा कराटे फाउंडेशन कराटे मे 15 वां राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त की थी।