Move to Jagran APP

जनता के हित में सरकार नहीं ले रही फैसला

हजारीबाग : राज्य की रघुवर सरकार जनता के हित में कोई भी फैसला नहीं ले रही है। स्थानी

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:35 PM (IST)
जनता के हित में सरकार नहीं ले रही फैसला
जनता के हित में सरकार नहीं ले रही फैसला

हजारीबाग : राज्य की रघुवर सरकार जनता के हित में कोई भी फैसला नहीं ले रही है। स्थानीयता की नीति, भूमि अधिग्रहण की नीति सबों में त्रुटियां हैं। ये बातें आजसू के जिलाध्यक्ष विकास राणा ने हेरिटेज होटल में संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य के जनता के हित व सम्मान की रक्षा आजसू पार्टी ही कर सकती है। राज्य निर्माण के 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्य की जनता का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है, वह ठगी सी महसूस कर रही है। आजसू पार्टी राज्य के जनता का हक व अधिकार दिलाकर ही रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य आनंद ¨सह, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय वर्मा, महिला संघ की केंद्रीय सचिव संगीता बारला, महिला जिलाध्यक्ष सुहानी एक्का, छात्र संघ के जिलाध्यक्ष उदय मेहता, राजू प्रसाद, प्रमोद कुमार वर्मा सहित सदर विधानसभा क्षेत्र के बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा व पूर्व सदर प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश देव ने संयुक्त रूप से किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन आजसू के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र ¨सह ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.