सरकार ने गरीबों का हक मारा
बड़कागांव : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में झंडा बांधो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखं
बड़कागांव : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में झंडा बांधो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने की।
मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला प्रभारी दिगंबर प्रसाद मेहता न कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जीएसटी लाकर गरीबों के हक को मारा है। कांग्रेस में जितने भी योजनाएं लागू की है। भाजपा सरकार व सूचनाओं को बंद कर लोगों को हक मार रहे हैं। कांग्रेस हमेशा दमन और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही है। झारखंड प्रदेश में कांग्रेस पार्टी डॉक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में झंडा बांधने अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार, दशरथ कुमार, त्रिलोकी साव, प्रेमचंद साव, मोहम्मद अवेश, कारु राम, शिवकुमार महतो, निर्मल महतो ,दशरथ महतो, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद जमाल सागीर ,मोहम्मद मुस्लिम मियां ,मोहम्मद असलम मियां, संजय साव, राजेश रजक, सहदेव पासवान ,कार्तिक महतो, मोहम्मद यूसुफ ,विनोद राणा ,महेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।