तुरी जातियों को रोजगार मुहैया कराए सरकार
बड़कागांव : प्रखंड स्थित गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में तुरी समाज का एक दिवस
बड़कागांव : प्रखंड स्थित गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में तुरी समाज का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता तुरी समाज के प्रखंड अध्यक्ष लखन तुरी ने की और संचालन जिलाध्यक्ष नागेश्वर तुरी ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए हम सभी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार तुरी ने कहा कि हमारा मुख्य मकसद है समाज के लोगों को विकास से जोड़ना। हम सरकार से मांग करते हैं कि समाज के लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए। हमारा समाज का मुख्य पेशा बांस की टोकरी दौरा,सूप आदि बनाना है। बांस के अभाव में कभी-कभी हमारा समाज के लोग बेकारी का जीवन व्यतीत करते हैं। इसलिए मैंने राज्य सरकार से मांग की है कि हमारे समाज के लिए बांस के भंडार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि शराब का सेवन ना करें। शिक्षा से जुड़े और दहेज प्रथा का विरोध करें। विशिष्ट अतिथि धानेश्वर तुरी ने कहा कि हमारा समाज का विकास तभी होगा, जब दहेज का लेन-देन बंद करें । शराब छोड़ कर उच्च शिक्षा को ग्रहण करें । इसके अलावे प्रदेश महासचिव तपेश्वर कुमार तुरी, दीपक तुरी, नागेश्वर तुरी, धनेश्वर तुरी, राजकुमार तुरी, सतीश तूरी, श्रीकांत तुरी ,राज कुमार तुरी, महेश राम, ललकु तूरी, पुष्पा देवी,श्रीकांत तुरी, पवन तुरी, शशि तुरी, चरकु तुरी, प्रमिला देवी, लक्की तुरी,प्रेम तुरी,लल्लू तुरी, किशन तुरी , विजय तुरी, विनोद तुरी,मंगल तुरी,संजय तुरी, राजकुमार तुरी, रंजीत तुरीू, अशोक तुरी,भुवनेश्वर तुरीु, सुरेश तुरी, मुकेश तुरीु,दिलीप तुरी, दशरथ तुरी, ईश्वरी तुरी, वीरसन तुरी, अजय तुरी आदि ने भाग लिया।
-----------------------
सम्मेलन का मुख्य मुद्दा :
सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, शिक्षा से बच्चों को जोड़ना, दहेज प्रथा का अंत करना, राज्य के सभी जिले में पूरे समाज के लिए बांस का स्टोर खोलना, तेली समाज के लोगों को रोजगार से जोड़ना एवं महिला सशक्तिकरण करना सम्मेलन का मुख्य मुद्दा रहा। सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।