चौथा में रामराज पूजा की हुई शुरुआत
विष्णुगढ़ एनएच 100 स्थित विष्णुगढ़ के चौथा में दो दिवसीय राम राज पूजा शुक्रवार से शुरू ह
विष्णुगढ़ : एनएच 100 स्थित विष्णुगढ़ के चौथा में दो दिवसीय राम राज पूजा शुक्रवार से शुरू हुई। पूजा का समापन शनिवार को मूर्ति विसर्जन के साथ किया जाएगा। बताया गया कि चैत पूर्णिमा के दिन ही भगवान राम को राजगद्दी मिली थी। इसके उपलक्ष्य में राम राज्य की पूजा का आयोजन चौथा में सात दशक से की जा रही है। राम राज पूजा के दौरान पहले दिन अधिवाश पूजा की गई। इसके तहत भगवान राम, सीता जी समेत देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। मौके पर पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश मिश्र, दास, सचिव हरि यादव, कोषाध्यक्ष बबन रविदास के अलावा माले नेता जानकी शर्मा, दिलीप मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, धनेश्वर यादव, पंसस महेश यादव, नारायण यादव, नारायण मिश्र, सहदेव यादव, गोविद दास, किशोर यादव, अविनाश मिश्र, जग्रनाथ यादव, सरयु यादव, प्रकाश यादव, अशोक यादव, मौजी रविदास, बलदेव रविदास, सुखदेव यादव, राजू यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूजा आयोजन को लेकर चौथा गांव समेत बोदरा, हेटली बोदरा, अलपीटो में उत्साह और भक्ति चरम पर है।