Move to Jagran APP

एससी मोर्चा ने की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

हजारीबाग : झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के ने स्थानीय आरक्षी उच्च विद्यालय मैदान

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:21 PM (IST)
एससी मोर्चा ने की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
एससी मोर्चा ने की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

हजारीबाग : झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के ने स्थानीय आरक्षी उच्च विद्यालय मैदान में महारैली का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने एवं मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता बलराम राम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश राम एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक महेंद्र पासवान प्रदेश, महासचिव वीर राम, प्रदेश सचिव संजय कुमार, प्रदेश महासचिव नंदुवीर राम भुइया, गुलाब राम, संगठन मंत्री सदेव राम, केंद्रीय प्रवक्ता महेंद्र राम, जयश्री राम, छेदी राम उपस्थित थे। महा रैली के माध्यम से सर्वसम्मति से सदर विधानसभा हजारीबाग के लिए प्रत्याशी के रूप में प्रकाश पासवान को खड़ा करने का निर्णय लिया गया साथ ही मांडू विधानसभा से प्रवक्ता महेंद्र राम को प्रत्याशी के रूप में खड़ा करने का निर्णय लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रकाश पासवान ने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो है। आप सब समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। साथ ही प्रदेश अध्ध्यक्ष राजेश राम ने कहा समाज को बेहतर बनाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। प्रदेश महासचिव बी राम भैया ने कहा समाज में जागरूकता लाने के लिए संगठन की आवश्यकता है। इसीलिए हर स्तर पर कमेटी होना बहुत जरूरी था कि लोग जागरूक हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास, अजय राम, नगर सचिव बबलू पासवान, नगर अध्यक्ष ¨रकू हरि, पदमा से अंबिका प्रसाद, भैया गो¨वद रविदास, राजू पासवान, चतरा से जिला अध्यक्ष अजय कुमार, द्वारी पंचायत से केदारनाथ रजक, महादेव रजक, अजय कुमार दास, धनबाद से धनबाद जिला संयोजक राकेश चौधरी के साथ धनबाद जिला कमिटी गिरिडीह बोकारो रामगढ़ कोडरमा से जिला अध्यक्ष रामबालक चौधरी जी के साथ सभी टीम झारखंड के सभी जिलों से प्रखंडों से लोगों की भरपूर उपस्थिति रही सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.