सरकार की उपलब्धियां देख विपक्ष घबराया : जंयत सिन्हा
बड़कागांव : बड़कागांव के गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में बड़कागांव, उरीमारी भाजपा
बड़कागांव : बड़कागांव के गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में बड़कागांव, उरीमारी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता बड़कागांव मंडल अध्यक्ष जुगनू ¨सह, जबकि पूर्वी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बेचन साव ने संचालन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रुप से बूथ स्तरीय से लेकर जिला स्तरीय तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। इन्हें के बलबूते सरकार बनती है। इसलिए हमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा को मजबूत करना है। सिन्हा ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार साफ नीयत के साथ विकास कर रही है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि 4 साल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ और न ही सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में काम कर रहे हैं जबकि हम सभी जन सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों को देख विपक्ष बौखला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार 32 से लेकर सौ एयरपोर्ट बनाने में लगी हुई है। हजारीबाग में भी एयरपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरे पिताजी ने हजारीबाग को रेल दिया, मैं एयरपोर्ट दे रहा हूं।
भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं: लोकनाथ
पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है. इस पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर सराहनीय काम करते हैं महतो ने यह भी कहा कि 4 साल में भाजपा गठबंधन की सरकार ने जो काम किया है वह सराहनीय है इससे विपक्षी दल भी घबरा गए हैं श्री महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सुई की तरह काम करता है जिस तरह से जोड़ने का काम करता है ठीक उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ता भी जोड़ने का काम करते हैं उन्होंने बड़े नेताओं व खासकर कर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी नागरिक या भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं उन्हें सम्मान देकर उनकी नाराजगी को दूर किया जाए मौके पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, जिला महामंत्री रामपति राम ,मुकुटधारी महतो, मेवालाल नाग, जय नारायण प्रसाद मेहता, जीवन ¨सह ,युवा प्रखंड अध्यक्ष राम ठाकुर, सूरज ठाकुर, प्रहलाद गुप्ता, रवि ठाकुर ,गजानंद ठाकुर, बालेश्वर महतो, श्रीकांत निराला ,पूनम देवी, केरेडारी के मंडल अध्यक्ष बाल गो¨वद प्रसाद सोनी, दिनेश करमाली आदि उपस्थित थे.