पर्यावरण दिवस पर आज निकलेगी जागरूकता रैली
हजारीबाग : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्लास्टिक पॉलीथिन उन्मूलन को लेकर झील परिस
हजारीबाग : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्लास्टिक पॉलीथिन उन्मूलन को लेकर झील परिसर से प्रात: 7 बजे जनजागरूकता के लिए रैली निकाली जाएगी। रैली में उपायुक्त, एसपी, एसडीओ सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी व आम लोग शामिल होंगे। वहीं 2 जून को इन्द्रपुरी चैक से लक्ष्मी सिनेमा हॉल तक प्रात: 09 बजे से रैली निकालकर प्लास्टिक पॉलिथीन उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 4 जून को कनहरी पहाड़ परिसर में रैली निकालकर प्लास्टिक पॉलिथीन उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेवारी है। सभी को मिल जुलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करना चाहिए। प्रकृति को सबसे ज्यादा नुकसान प्लास्टिक पॉलिथीन और उससे बनने वाले सामग्रियों से होता है, इसलिए प्लास्टिक के प्रयोग से बचना चाहिए और इस दिशा में लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक पॉलिथीन उन्मूलन के अभियान में शहरवासियों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।